कुशीनगर, 09 मार्च (आरएनएस)। जनपद के कसया तहसील में फरियादियों के साथ अनुशासनहीन व्यवहार करने का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए फरियादियों से अभद्रता करने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी कसया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तहसील के एक कर्मचारी को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया और उसे जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य को लेकर कई फरियादी तहसील पहुंचे थे। इसी दौरान तहसील का एक कर्मचारी उनसे अनुशासनहीनता और अभद्रता से पेश आने लगा। फरियादियों ने इसकी शिकायत सीधे उपजिलाधिकारी कसया से कर दी। शिकायत मिलते ही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पुलिस को बुलाया और संबंधित कर्मचारी को हिरासत में लेकर जेल भेजने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। प्रशासन की सख्ती देखकर अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। उपजिलाधिकारी कसया ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील में आने वाले फरियादी जनता की सेवा के लिए आते हैं। यदि कोई भी कर्मचारी किसी व्यक्ति के साथ अनुशासन हीनता या अभद्र व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

