कानपुर, लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (क्क॥ष्ठष्टष्टढ्ढ) और फस्र्ट व्यू ने उत्तर प्रदेश सरकार की संस्था यूपीनेडा के साथ मिलकर विकास भवन, कानपुर में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना पर क्कश्वङ्ग प्री-इवेंट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया और सौर ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते अवसरों, नीतियों तथा संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम योजना जैसे प्रयास घरों, किसानों और उद्योगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिल रही है।प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई के सीनियर रीजनल डायरेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी एनर्जी एक्सपो 2026 का आयोजन 7 से 9 मई 2026 तक लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय एक्सपो में भारत और विदेशों से 150 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे तथा 10 विशेष सत्रों में 60 से अधिक वक्ता नई तकनीकों, नीतियों और निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।संयुक्त निदेशक एमएसएमई वी.के. वर्मा ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के लिए सौर ऊर्जा अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उद्योगों की लागत कम हो सकती है और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। जिला उद्योग केंद्र कानपुर के महाप्रबंधक अंजनीश प्रताप सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा उद्योगों के लिए तेजी से किफायती विकल्प बनती जा रही है और इससे राज्य तथा देश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। गोल्डी ग्रुप लिमिटेड के निदेशक सुदीप गोयनका ने कहा कि सौर ऊर्जा में अपार संभावनाएं हैं और यह ऊर्जा का बेहतर तथा टिकाऊ विकल्प है।इस अवसर पर यूपीनेडा कानपुर के परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की क्षमता रखता है और इसमें व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।कार्यक्रम में केईआई इंडस्ट्रीज के कानपुर ब्रांच हेड अनुराग मिश्रा ने भी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते अवसरों पर अपने विचार साझा किए। वहीं यूपी एनर्जी एक्सपो 2026 के प्रोग्राम कन्वीनर पराग मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए यह एक्सपो एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पीएम सूर्य घर योजना से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।उन्होंने बताया कि यूपी एनर्जी एक्सपो 2026 का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है। राज्य में बढ़ते सौर ऊर्जा लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यह एक्सपो रूफटॉप सोलर, बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स तथा कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल सोलर समाधान को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा। एक्सपो में यूपी ईवी एक्सपो, यूपी स्मार्ट ग्रिड एक्सपो और यूपी स्टोरेज एक्सपो जैसे विशेष खंड भी शामिल होंगे, जिनमें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्मार्ट ग्रिड तकनीक और ऊर्जा भंडारण से जुड़े नवीन समाधान प्रस्तुत किए जाएंगे।एक्सपो से पहले राज्य के विभिन्न शहरों में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आगामी कार्यक्रम 20 मार्च को प्रयागराज, 27 मार्च को वाराणसी, 17 अप्रैल को गोरखपुर और 24 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सौर ऊर्जा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने और निवेश को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

