अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्में दी हैं। अब उनकी फिल्म भूत बंगला भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने इसका नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी टीजर रिलीज डेट भी शेयर की है।
अक्षय ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा किया। इस पोस्टर में एक्टर पेड़ से उल्टे लटके हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके दूसरी तरफ एक चमगादड़ भी लटका हुआ है।
पीछे अंधेरा और घना जंगल नजर आ रहा है। वहीं एक पुरानी सी हवेली भी दिखाई दे रही है। क्योंकि यह एक हॉरर-कॉमेडी है ऐसे में अक्षय कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार के इस सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक फिल्म भूत बंगला का टीजर आज रिलीज होगा। अक्षय ने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा- जब तक फिल्म का टीजर नहीं आ जाता, तब तक इसी तरह लटका हुआ हूं।
‘भूत बंगलाÓ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम किरदारों में होगें। अभी मेकर्स की तरफ से कास्ट की कोई जानकारी सामने नहीं आई। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

