सुल्तानपुर 12 मार्च (आरएनएस )। 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद में वृहद प्रचार प्रसार हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रचार वाहन के साथ मोटर साइकिल रैली को जिला जज सुनील कुमार ने दीवानी परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुक्ता त्यागी ने बताया कि 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने व जिले के लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया जिसमें पैरा लीगल वाईलेंटियरो ने मोटर साइकिल से नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के पंपलेट लगाएं वाहन लेकर नगर में निकले। इस दौरान जनमानस में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए और बताया कि 14 मार्च को आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमों के निपटारे हेतु वाद को संबंधित न्यायालय से मिलकर लगवाए जिससे समय से निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर इस समस्त न्यायिक अधिकारी गण भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

