जौनपुर 12 मार्च (आरएनएस )। जफराबाद क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कल्याणपुर बाजार में छापेमारी कर 60 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। सभी सिलेंडर विभिन्न गैस कंपनियों के बताए जा रहे हैं। जिला पूर्ति विभाग को बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से बेचने की षिकायत मिलीेविभाग की टीम के साथ कल्याणपुर स्थित एक गोदाम पर पहुंचकर और जांच शुरू की। जांच के दौरान गोदाम में 60 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए।अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर सीज कर दिया और उन्हें गोदाम में सुरक्षित भिजवा दिया। छापेमारी के दौरान बाजार के व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई थी, जिसमें 60 सिलेंडर बरामद हुए हैं। सभी सिलेंडरों को सीज कर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

