जौनपुर 12 मार्च (आरएनएस )। आजमगढ़ रोड पर प्रसाद तिराहे के आगे केशवपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर के बगल एक मैरिज हॉल में शादी विवाह का कार्यक्रम आए दिन होता है वहां पर होटल मालिक द्वारा मंदिर के बगल में बचे हुए खाना सब्जी फेंक दिया जा रहा है । इसकी वजह से बुरी तरह से बदबू पैदा हो रही है । मंदिर पर सुबह शाम श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है जिससे लोगों को वहां पूजा पाठ करने में काफी परेशानी उत्पन्न हो रही है। अगल-बगल के लोगों को रहना दुश्वार हो गया है इस बात की शिकायत दर्जनों बार मैरेज संचालक को लोगों द्वारा की गई लेकिन कोई उपाय नहीं जा रहा हैं । एक तरफ जहां पर्यावरण संरक्षण करने की बात कहीं जाती है वहीं बिना मानक के मैरेज खोलने की अनुमति विभागीय अधिकारी सुविधा शुल्क लेकर परमिशन दे रखे हैं न तो इनके पास पार्किंग की व्यवस्था है न ही पूरा करकट फेंकने की जगह है। विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से होटल का संचालन धड़ले के साथ संचालन किया जा रहा हैं । इस समस्या को लेकर ग्रामीणों जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग किया हैं कि इसकी जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाए जिससे सडे भोजन से उठ रही दुर्गंध से महामारी फैलने से रोका जा सके । समय से पहले कार्यवाही न की गई तो महामारी फैलने से रोका नहीं जा सकता ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

