जौनपुर 12 मार्च (आरएनएस ) । पुलिस लाइन में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गौराबादशाहपुर थाने पर कार्यरत आरक्षित राजेश्वर यादव ने 92 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया ।इसमें पूर्वांचल के जौनपुर आजमगढ़, मऊ, वाराणसी भदोही मिर्जापुर आदि जनपद के पहलवानों ने प्रतिभाग किया गौराबादशाहपुर थाने पर कार्यरत आरक्षी राजेश्वर यादव ने मऊ पुलिस के पहलवान मंजीत को आखिरी राउंड में हराया । पुलिस अधीक्षक द्वारा राजेश्वर को सम्मानित किया गया राजेश्वर की इस जीत पर थाने पहुचने पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार , चैकी प्रभारी रवि , मनसा राम गुप्ता , मुन्ना लाल शर्मा , समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने बधाई दी इससे पहले भी राजेश्वर कई मुकाबले अपने नाम कर चुके है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

