जौनपुर 12 मार्च (आरएनएस )। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। मछलीषहर में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा के विपक्षी दल के नेता को पोस्ट कार्ड भेजकर आग्रह किया गया कि 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को टी ई टी से मुक्त रखा जाय।उक्त आदेश शिक्षक भर्ती नियम के विपरीत है। पूर्व माध्यमिक मंडल अध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी, जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील मछली शहर के पोस्ट आफिस में पोस्ट कार्ड शिक्षक की प्रति दिया गया,साथ मे शिक्षक वीरेंद्र यादव,अखंड प्रताप,अरविंद मिश्रा,लाल मोहम्मद,प्रदीप श्रीवास्तव, ज्योति भूषण सिंह मन्द्रिका मौर्य, गायत्री देवी देवी राजेन्द्र प्रसाद,कृष्णकांत, स्वतंत्र मणि मुन्ना शर्मा, उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

