श्रावस्ती 12 मार्च (आरएनएस )। हिमालय की तलहटी में स्थित श्रावस्ती जनपद में मार्च माह में घने कोहरे के साथ गुरुवार दिन की शुरुआत लोगो ने की। सुबह करीब 8 बजे तक पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। कम दृश्यता के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे और मुख्य मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला और हल्का कोहरा छाने लगा। रात 12 बजे तक कोहरा और घना हो गया, जिससे आसपास की चीजें साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। गुरुवार सुबह तक कोहरा बना रहा, जिससे मार्च में जनवरी जैसा मौसम महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय ठंड महसूस की गई। विभाग ने बताया कि आने वाले एक-दो दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा पडऩे की संभावना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

