पीडि़त सीएम योगी से लगा रहे मदद की गुहार
पुलिस बल न मिलने से टल रही कार्यवाही
प्रयागराज 12 मार्च (आरएनएस)। सीएम योगी ने खाकी का चेहरे बदलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, कोरोना काल में पुलिस ने दवाई के साथ कच्चा राशन व भोजन देने का काम किया था जिसके बाद से खाकी का रूप सूबे में बदला नजर आने लगा, लेकिन सीएम योगी के लाख समझाने के बावजूद सरकार की उपलब्धियों पर पलीता लगाने का आरोप प्रयागराज मु_ीगंज थाना क्षेत्र की पुलिस पर लग रहा है।
मामला प्रयागराज मु_ीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले त्रिगुण नारायण का जिनकी पुस्तैनी संपत्ति का कब्जा का मामला पिछले कई सालों से कोर्ट में चल रहा था। जिसमें अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, प्रयागराज की अदालत में लंबित इजरा वाद संख्या 01/2025 (त्रियुगी नारायण बनाम रमेश चंद्र जायसवाल) में कब्जा दिलाने की कार्रवाई पुलिस बल के अभाव में पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने मामले में संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अदालत के आदेश के अनुसार न्यायालय अमीन द्वारा 23 फरवरी 2026 को मु_ीगंज थाना क्षेत्र स्थित विवादित भवन संख्या 1040, बादू नंबर 1525 पर कब्जा दिलाने की कार्यवाही के लिए पहुंच गया था। मौके पर डिक्रीदार उपस्थित मिले और उनके द्वारा बताए गए नक्शे व सीमांकन के आधार पर संपत्ति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला बंद था। डिक्रीदार के अनुसार उक्त संपत्ति वर्तमान में गोदाम के रूप में उपयोग में है। मौके पर ताला बंद होने और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण कब्जा दिलाने की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी
इसके बाद न्यायालय अमीन ने अपनी आख्या अदालत में प्रस्तुत की। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुन: कब्जा दिलाने के लिए परवाना जारी किया है। साथ ही अदालत ने मु_ीगंज थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि अमीन द्वारा मांग किए जाने पर आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए, ताकि कब्जा दिलाने की कार्यवाही विधिवत पूरी कराई जा सके। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की थी लेकिन पुलिस ने पर्याप्त बल न होने का हवाला देकर तीसरी बार कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज़ अनूप कुमार गुप्ता अपने बूढ़े पिता के साथ अपने हाथों में सीएम योगी की तस्वीर लेकर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
कोर्ट का आदेश पुलिस को पीडि़त का कब्जा दिलाने का मिला होने के बावजूद खाकी की हीला सवाली से बेहद दुखी हैं ऐसे में अब पीडि़त थक-हार कर सीएम योगी से पुलिस द्वारा कार्रवाई में सहयोग करने की मांग कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

