एसआरएन अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
प्रयागराज 12 मार्च (आरएनएस)। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में विश्व किडनी दिवस के अवसर पर एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किडनी रोगियों के लिए विशेष डाइट चार्ट का विमोचन प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. वी.के. पांडेय एवं एसआईसी डॉ. नीलम सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में किडनी रोगों की बढ़ती समस्या, उनके बचाव, समय पर जांच तथा संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन नेफ्रोलॉजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सौम्या गुप्ता द्वारा किया गया तथा इसका नेतृत्व नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता एवं यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि आज के समय में डायबिटीज और उच्च रक्तचाप किडनी रोग के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। यदि इन बीमारियों को नियंत्रित रखा जाए, पर्याप्त पानी पिया जाए और समय-समय पर किडनी की जांच कराई जाए तो किडनी की गंभीर बीमारियों से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित जैन, डॉ. श्रीश मिश्रा, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. संतोष मौर्य सहित अन्य संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों एवं आमजन को किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

