लखनऊ 12 मार्च (आरएनएस )। थाना आलमबाग पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस अड्डे से एक यात्री का गुम हुआ बैग मात्र एक घंटे के भीतर बरामद कर संबंधित महिला को सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे आलमबाग बस अड्डा चौकी पर बीघापुर थाना क्षेत्र के उन्नाव निवासी अनीता सैनी ने सूचना दी कि आलमबाग बस स्टैंड से उनका बैग गुम हो गया है। उन्होंने बताया कि बैग में 15 हजार रुपये नकद के साथ आवश्यक कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलमबाग राम बाबू सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस अड्डे पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए। चौकी प्रभारी बस अड्डा और पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आलमबाग बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। पुलिस की सतर्कता और प्रयासों से करीब एक घंटे के भीतर बैग बस अड्डे से सकुशल बरामद कर लिया गया।बरामद बैग में मौजूद 15 हजार रुपये की नकद राशि और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित पाए गए, जिन्हें विधिवत अनीता सैनी को सौंप दिया गया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर महिला ने आलमबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राम बाबू सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक दुर्गाप्रसाद पांडेय, हेड कांस्टेबल बृजेन्द्र कुमार यादव और महिला कांस्टेबल मोनम पाराशर शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

