लालगंज, मीरजापुर 12 मार्च (आरएनएस)। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में स्थित तालाब के पास आगामी 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक होने वाले शिव शक्ति महायज्ञ के आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने गुरुवार से तैयारी शुरू कर दी है। समिति के सदस्यों ने बताया कि शिव शक्ति महायज्ञ अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीनारायणानंद तीर्थ जी के सानिध्य में संपन्न होगा। शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। समिति के सदस्यों ने सभी क्षेत्र वासियों से शिव शक्ति महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

