मीरजापुर 12 मार्च (आरएनएस)। हलिया क्षेत्र में मार्च माह के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अप्रैल मई जैसी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।सुबह से ही सूरज की किरणें तीखी हो जाती हैं और दोपहर होते होते सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है।गुरुवार को पूरे क्षेत्र में तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते नजर आए। वहीं खेतों में काम करने वाले किसान भी कुछ देर के लिए पेड़ों के नीचे बैठकर आराम करते दिखे।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार मार्च की शुरुआत में ही तापमान तेजी से बढऩे लगा है, जिससे अप्रैल माह जैसी तपन महसूस हो रही है। दोपहर के समय लोग सिर ढककर ही बाहर निकले कड़ी धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए। यदि इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढऩे की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

