हलिया, मीरजापुर 12 मार्च (आरएनएस)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरवा ओसान सिंह गांव के पास हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित नाले की पुलिया पर बना गड्ढा राहगीरों के लिए खतरे को दावत दे रहा है।नाले की पुलिया के किनारे सड़क क्षतिग्रस्त होने से गड्ढा बन गया है,जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग हलिया से ड्रमंडगंज को जोडऩे वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है जिस पर दिनभर बाइक, चारपहिया और अन्य वाहनों का आवागमन लगा रहता है।विजय त्रिपाठी का कहना है कि पुलिया के पास सड़क पर बना गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता,है जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है।पुलिया पर बच बचा कर गुजरना पड़ता है ऐसे में कभी भी वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है। स्थानीय राकेश, शिवशंकर, बबलू आदि का कहना है कि रात के समय गड्ढा और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग पाता। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को रोका नहीं जासकता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया के पास बने इस खतरनाक गड्ढे को जल्द दुरुस्त कराया जाए।ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

