हलिया, मीरजापुर 12 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की गई। इसके लगने से अब मरीजों को एक्सरे जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य केंद्र पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई डिजिटल एक्सरे मशीन के माध्यम से विशेष रूप से टीबी तथा सीने से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी। इससे टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान करने में आसानी होगी और उन्हें समय पर इलाज मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि इस मशीन की खासियत यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। एक्सरे करने के बाद मरीजों की रिपोर्ट एआई के माध्यम से तैयार होगी, जिससे बीमारी की पहचान अधिक सटीक और तेज़ी से की जा सकेगी। अब तक हलिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को एक्सरे जांच कराने के लिए जिला अस्पताल मिर्जापुर या निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था। इससे मरीजों को समय और पैसे दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब स्वास्थ्य केंद्र पर ही डिजिटल एक्सरे मशीन लगने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

