मीरजापुर 12 मार्च (आरएनएस)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भिस्कुरी स्थित ईवीएम वीवी पैट गोदाम का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम गोदाम को खोलकर प्रमुख राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कंट्रेाल रूम व लगाये गये सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तैनात सुरक्षा कमिर्यो को निर्देशित करते हुये कहा कि ईवीएम वीवी पैट को सुरक्षित वातावरण में रखा जाये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी, कांग्रेस से छोटे खान, भाजपा से गिरीश दूबे, अपना दल एस से शंकर सिंह चौहान, आप से मोहन केसरी, सपा से रवि सोनकर सहित सम्बन्धित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

