मीरजापुर 12 मार्च (आरएनएस)। ज्ञानन्दा एकेडमी ज्ञानंदा लॉ कॉलेज एवं ज्ञानंदा पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व. राना प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर अमरावती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गुलाब सिंह को वरिष्ठ साहित्यकार एवं नवगीतकार के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में 21000 रुपये की धनराशि दी गई। विशिष्ट अतिथि डॉ. ओम प्रकाश रहे। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था की डायरेक्टर डॉ. शीला सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गीतकार लल्लू तिवारी, ज्ञान शंकर पाठक, अविगत सोनी, सौरभ, अनीश, गिरिजेश आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

