लखनऊ, 12 मार्च (आरएनएस ) । हरियाणा के गायक बादशाह की एल्बम टटीरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि एल्बम में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा और अशोभनीय दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंची है।बताया गया है कि उक्त एल्बम में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्राओं को अनुचित ढंग से प्रदर्शित किया गया है और विद्यालय जैसे पवित्र स्थान के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसे महिलाओं की गरिमा, शिक्षा व्यवस्था और समाज के नैतिक मूल्यों के विरुद्ध बताया जा रहा है।मामले में यह भी जानकारी सामने आई है कि कलाकार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 3, 4 और 296 के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने तथा उनके खिलाफ एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी किए जाने की बात कही जा रही है।इस संदर्भ में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का स्थान दिया गया है। ऐसे में इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री प्रस्तुत करने वाले कलाकार के कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में गलत संदेश जा सकता है और सांस्कृतिक मर्यादाओं को भी आघात पहुंच सकता है इसी को ध्यान में रखते हुए मांग की गई है कि ह्लह्लड्डह्म् क्कह्म्ड्डस्रद्गह्यद्ध के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि गायक बादशाह के किसी भी प्रस्तावित कार्यक्रम या शो को आयोजित करने की अनुमति न दी जाए, ताकि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

