लखनऊ, 12 मार्च (आरएनएस ) । नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक बापू भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रदेश के सभी जनपदों में नशा मुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना रहाबैठक को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव ने नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत गठित समितियों के प्रभावी क्रियान्वयन, मार्गदर्शन और समुचित पर्यवेक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए जनसहभागिता को बढ़ावा दें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के चिन्हित संवेदनशील जनपदों में नशा मुक्ति अभियानों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसका सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और जनसहयोग इस अभियान की सफलता का प्रमुख आधार है। साथ ही राज्य स्तर, जनपद स्तर और अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि नशा मुक्ति से जुड़ी गतिविधियों का संचालन अधिक प्रभावी और परिणामदायी बनाया जा सके।अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी सोशल मीडिया रणनीति तैयार कर उसका व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर लगे प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। साथ ही मादक पदार्थों की उपलब्धता और अवैध बिक्री से संबंधित सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समय-समय पर की गई कार्यवाहियों की समीक्षा भी की जाए।बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान के प्रभावी संचालन के संबंध में अपने विचार और सुझाव भी प्रस्तुत किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

