हल्द्वानी,14 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शनिवार को मुकद्दस रमजान के मुबारक महीने में रोजा इफ्तार का आयोजन सब्जी मंडी समिति के परिसर में किया गया। इसमें भाजपा नेताओं और मंडी के लोगों ने भागेदारी की। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, मंडी समिति सचिव सहील अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फईम कुरैशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन काण्डपाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे, आढ़ती अजीजुर्रहमान, पूर्व सभासद जिकरान कुरैशी, पूर्व सभासद मोहम्मद आदिल, मोहसिन खान, मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

