हल्द्वानी,14 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और संरक्षण काशी सिंह ऐरी ने भाजपा सरकार पर निशान साधा है। ऐरी का कहना है कि राज्य के युवा पलायन और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। गैस को लेकर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा सरकार हम मामले में अपनी वाह वाही कर रही है जबकि धरातल पर कुछ नहीं है। शनिवार को रामनगर पहुंचे ऐरी का यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए ऐरी ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा शासन में गुंडाराज और जंगलराज चल रहा है। बीते दिनों भाजपा सरकार के इशारों पर यूकेडी कार्यकर्ताओं को गैरसैंण नहीं जाने दिया और उन्हें पाण्डुखाल में नजर बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के लिए उपभोक्ता परेशान हैं। ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। सिलेंडर लेने के लिए लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस मामले में ठोस कदम उठाए। इस दौरान प्रेसवार्ता में यूकेडी नेता इंदर सिंह मनराल आदि मौजूद रहें।’सभी 70 सीटों पर यूकेडी लड़ेगी चुनावÓकाशी सिंह ऐरी कहा कि यूकेडी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मूल निवास प्रमाण पत्र, बेरोजगारी, पहाड़ से युवाओं का पलायन, भ्रष्टाचार, जल जंगल जमीन आदि चुनावी मुद्दे होंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

