देहरादून,14 मार्च (आरएनएस)। रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फैक्ट्री में कामकाज के सिलसिले में गई महिला के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीडि़ता सोनम जोशी निवासी अपर तुनवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 10 मार्च को अपने पति मनीष जोशी से मिलने फैक्ट्री गई थीं। वहां पहले से मौजूद चंद्रमोहन सिंह और उसकी पत्नी कुसुम बड़थ्वाल ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। आरोप है कि बैंक कर्मियों की मौजूदगी में आरोपियों ने महिला के चरित्र पर अभद्र टिप्पणियां की। विरोध करने पर कुसुम बड़थ्वाल ने पीडि़ता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं चंद्रमोहन ने पीडि़ता के पति के साथ भी हाथापाई की। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है और वे उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

