रुड़की,14 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र में अपराध और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कलियर पुलिस ने कोतवाली परिसर में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। इस दौरान पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की सख्त चेतावनी दी। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने पूर्व में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को भी रडार पर रखा हुआ है। शनिवार को थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने क्षेत्र के 14 हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली में तलब किया। यहां उनसे उनकी वर्तमान आजीविका और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

