नई दिल्ली/लखनऊ 17 मार्च (आरएनएस ),देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और लखनऊ के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।भेंट के दौरान रक्षा मंत्री ने महापौर को जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। उनके सरल और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रभाव इस मुलाकात में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री का मार्गदर्शन लखनऊ के विकास कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से जनहित के कार्यों को और गति मिलेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

