तत्काल सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगे और ऐसे दृश्यों को फिल्म,पोस्टर और ट्रेलर से तुरंत हटाया जाए
प्रयागराज 19 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने मांग की है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2Ó (जिसे ‘धुरंधर द रिवेंजÓ भी कहा जा रहा है) पर तत्काल रोक लगाई जाए। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि फिल्म में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा जा रहा है। फिल्म में सिख किरदार द्वारा धूम्रपान किया जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह एक सिख किरदार (जसकीरत सिंह रंगी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें धूम्रपान (सिगरेट पीते हुए) करते हुए दिखाया गया है। जो धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान पूरी तरह से वर्जित है। सिखों के लिए यह एक अत्यंत पवित्र और कड़ाई से पालन किए जाने वाले नियम के खिलाफ है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि तत्काल सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगे और ऐसे दृश्यों को फिल्म,पोस्टर और ट्रेलर से तुरंत हटाया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

