प्रयागराज 19 मार्च (आरएनएस)। उत्तरप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) में पंजीकरण कराने वाले इलाहाबाद जनपद के अंडर-16 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के क्रिकेटरों का जिला स्तरीय ट्रॉयल 21 मार्च से खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर प्रात: आठ बजे से शुरू होगा।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डॉ. सुरेश द्विवेदी के अनुसार 21 मार्च को अंडर-16 आयु वर्ग एवं 22 मार्च को अंडर-19 आयु वर्ग के क्रिकेटरों का ट्रॉयल होगा। इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने यूपीसीए में अपना पंजीकरण कराया है। खिलाडिय़ों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रति व आधार कार्ड के साथ खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर सुबह आठ बजे अंकित पांडेय व प्रितेश सोनकर को संपर्क करना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

