नवाबगंज (गोण्डा)19 मार्च। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हरिवंशपुर गांव में आयोजित ‘जल अर्पण दिवसÓ समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर गांव को निर्मित 125 केएल क्षमता की पानी की टंकी का लाभ मिलने की घोषणा की गई, जिससे करीब 1700 की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बताया कि इस योजना से गांव के लगभग 12 राजस्व मजरों के लोगों को सीधे तौर पर स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए लोगों से जल का सदुपयोग करने की अपील की।
समारोह में विधायक ने ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार पांडेय सहित पांच लोगों को जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत धर दुबेदी ने किया। इस मौके पर अवर अभियंता हर्षित मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भानू सिंह,प्रधान संजय मौर्य, पार्वती, अरविंद सिंह, बाबूलाल शास्त्री, लल्ला मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी, अशोक पाठक, नीबर चौबे, पी के,शनि सिंह,अभय पाठक,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

