भाईचारे और सियासत का बना संगम, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत
सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता इस देश की खूबसूरती है: चौधरी कोकब
बाराबंकी 19 मार्च (आरएनएस)। जनपद में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की एक शानदार तस्वीर गुरूवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख और वरिष्ठ बसपा नेता चौधरी तालिब नजीब कोकब के आवास पर देखने को मिली। पवित्र रमजान माह के उपलक्ष्य में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी बड़ी राजनीतिक और सामाजिक सभा बन गई। चौधरी तालिब नजीब कोकब के एक बुलावे पर हजारों की संख्या में रोजेदारों और समर्थकों ने शिरकत कर इस आयोजन को यादगार बना दिया। शुभारंभ कुरआन की तिलावत के साथ हुआ। इफ्तार के बाद सभी ने देश की तरक्की, समाज की भलाई और मानवता की रक्षा के लिए सामूहिक दुआ मांगी। इस इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश के कई दिग्गज सियासी चेहरे एक साथ नजर आए। मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, अयोध्या मंडल के मुख्य प्रभारी अजय गौतम, नगर पालिका नवाबगंज के पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, बसपा नेता मोहम्मद मुबाशिर, पूर्व ब्लाक प्रमुख याशिर अराफात किदवई, सपा नेता नसीम गुड्डू, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मो उमेर किदवई, समाजसेवी मो हारिस, सतरिख नगर पंचायत के चेयरमैन रेहान कामिल, जैदपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद, जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद सहित जनपद की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में राजपथ भारत न्यूज़ पोर्टल के संपादक सैय्यद कासिम सहित मीडिया जगत के कई वरिष्ठ पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, सम्मान और सद्भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को रोजा इफ्तार की शुभकामनाएं देते हुए समाज में मिल-जुलकर रहने और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। आयोजक बसपा नेता चौधरी तालिब नजीब कोकब ने कहा कि रमजान का यह पाक महीना केवल मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें नफरत फैलाकर इस देश के सामाजिक सद्भाव को बिगाडऩा चाहती हैं, लेकिन बसपा ऐसा होने नहीं देगी। बसपा की परंपरा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की है। यही सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता इस देश की खूबसूरती है। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामय एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो वाहिद, कमरूल अंसारी, जहीर, दिग्विजय गौतम, चंदन पाल, प्रमोद गौतम, रामानुज यादव, राजेंद्र गौतम, आसिफ खान, रविकांत, विक्रम, नवमी लाल, डॉ. रंजीत, शाहिद अली, मोहित राजदान, अमन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

