तीन महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बाराबंकी 19 मार्च (आरएनएस)। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद वैश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था। उस पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद वैश ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद एक महिला से निकाह किया था, जिसकी पहले से एक बेटी थी। आरोप है कि वैश ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह मामला तब सामने आया जब पीडि़ता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल परीक्षण और शुरुआती जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आरोपी मोहम्मद वैश फरार हो गया था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जहांगीराबाद पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर ग्राम भीतरी पीरबटावन निवासी मोहम्मद वैश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

