जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण सत्र संपन्न
बाराबंकी 19 मार्च (आरएनएस)। महिलाओं एवं किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से गुरूवार को जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह द्वारा किया गया। साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहयोगी संस्थानों डब्लूएचओ, पीसीआई, जेएसआई इंडिया एवं यूएनडीपी के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता भी रही, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें गंभीर बिमारी से सुरक्षित रखा जा सके। सत्र के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किशोरियों को टीका लगाया गया तथा उन्हें टीकाकरण से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की सामान्य प्रतिक्रिया जैसे हल्का बुखार या दर्द होने पर उचित परामर्श भी दिया गया। सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने जन-जागरूकता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोडऩे पर विशेष बल दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

