चित्रकूट 19 मार्च (आरएनएस)। चित्रकूट इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य में दो दिनो में 15 हजार हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षण रविशंकर ने बताया कि उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। हाईस्कूल की 7099 व इंटर की 7625 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। उप नियंत्रक डा रणवीर सिंह चैहान ने बताया कि मूल्यांकन में 235 हाईस्कूल व 217 परीक्षक लगाए गए हैं। हाईस्कूल में 34 व इंटर में 22 टोलियां बनाई गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

