देहरादून,09 नवंबर (आरएनएस)। एस्पिन एकेडमी में आयोजित वार्षिक खेल समारोह में मेंढक दौड़ में प्रथम स्थान साहित्य ने और द्वितीय स्थान आदर्श ने प्राप्त किया। रविवार को एस्पिन एकेडमी में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशिका अंजली पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत या हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह क्षमताओं जैसे अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, दृढ़ता और निर्णय कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन हैं। यही गुण बच्चों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। इस दौरान नींबू दौड़ में प्रथम स्थान साहित्य, द्वितीय स्थान अनाइका, बॉल बैलेंसिंग में प्रथम स्थान ऋषभ एवं द्वितीय स्थान यशवी, पिक द बॉल में प्रथम स्थान अव्यान, जिगजैग रेस में प्रथम स्थान आश्वी ,द्वितीय स्थान पार्थ ने पाया।
पास द बॉल में प्रथम स्थान आरभ सकलानी, हर्डल रेस में प्रथम स्थान रुद्राक्ष, द्वितीय स्थान मानवेंद्र और तृतीय स्थान पर दिव्यांशी रहीं। कुछ प्रतियोगिताओं में बच्चों के साथ ही उनकी मां ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्या रुचि चमोली ने बच्चों को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम में राखी शर्मा, अनीता राणा, सोनिका, तन्या त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

