श्रावस्ती 23 मार्च (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश सरकार के ÓÓनव निर्माण के नौ वर्षÓÓ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 9 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को कार्यक्रम के छठे दिन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, नोडल अधिकारी/उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, जिला उद्यान अधिकारी बाली शरण चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग द्वारा नव चयनित 9 पंचायत सहायकों को प्रमाण पत्र व 5 पंचायत सहायकों को उनके उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उद्यान विभाग द्वारा पॉच प्रगतिशील कृषकों अवधेश चक्रवर्ती को मशरूम उत्पादन, शैलेन्द्र यादव को बागवानी में केला उत्पादन, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को जैविक सब्जी/ताइवान पिंक अमरूद उत्पादन, रवि प्रकाश त्रिपाठी को ग्लैडियोलस, स्ट्राबेरी उत्पादन एवं सर्वजीत वर्मा को स्ट्राबेरी एवं ड्रैगन फूट उत्पादन हेतु अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पंजीकृत श्रावस्ती कल्चरल पार्टी एवं श्रीमंत अनाम पार्टी कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लोकगीतों का प्रस्तुतिकरण कर लोगों का मनमोह लिया। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने वहीं पर उपस्थित एक दिव्यांग व्यक्ति को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल भी प्रदान किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

