देहरादून,25 मार्च (आरएनएस)। रायपुर ब्लाक मुख्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में चैंबर खुले छोडऩे, निजी भवन से सटा हुआ विद्युत पोल से समस्या, पेड़ों के असंतुलित होकर लटकने आदि समस्याएं प्रमुख रूप से लोगों ने उठाई। बुधवार को जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी तथा एसडीएम (सदर) हरिगिर ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 257 लाभार्थियों की शिकायतों को सुना गया। विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में लोगों ने 11 समस्याएं प्रस्तुत की गई, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। ननूरखेड़ा निवासी आकाश सिंह ने अवगत कराया कि उनके निजी भवन से सटा हुआ विद्युत पोल है जिस कारण वे भवन पर दूसरी मंजिल का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। इस पर संबंधित विद्युत पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए ऊर्जा निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डिफेंस कॉलोनी, वार्ड-58 में कुछ स्थानों पर पेड़ों के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत की गई। विधायक काऊ ने प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) को जांच के निर्देश दिए गए। वहीं, मोहकमपुर के माजरी माफी क्षेत्र में नालियों को भूमिगत किए जाने के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर चैंबर खुले छोड़ दिए जाने से दुर्घटना की आशंका व्यक्त की गई। इस पर विभाग को शेष कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन सुखाखोली दृसरोजना मोटर मार्ग पर रोड कटिंग के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ों के असंतुलित होकर लटकने की सूचना पर वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया गया। माजरी माफी में पेयजल लाइन में रिसाव की शिकायत पर जल संस्थान को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। शिविर में जिप सदस्य वीर सिंह चौहान, रायपुर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेश कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी सुनील उनियाल, सहायक खंड विकास अधिकारी मोहन लाल रतूड़ी आदि मौजूद रहे।—87 लोगों की स्वास्थ्य जांच कीबहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 87 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 50 आधार कार्ड अपडेशन एवं 16 आय प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत किए गए। कृषि विभाग ने 10 तथा उद्यान विभाग ने 18 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग ने 04 पात्र व्यक्तियों की पेंशन समस्या का निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 07 राशन कार्ड धारकों की यूनिट वृद्धि व केवाईसी कराई गई। बाल विकास विभाग ने 15, उरेडा 03, सेवायोजन 10, पशु चिकित्सा 13, विद्युत 02 तथा राजस्व विभाग द्वारा 16 लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 06 युवाओं को करियर परामर्श प्रदान किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

