देहरादून,25 मार्च (आरएनएस)। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायत के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम आरके पुरम जोगीवाला क्षेत्र में बंदरों को पकडऩे के लिए मौके पर पहुंची। निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकार डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंदरों के बढ़ते आतंक की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। टीम क्षेत्र में सक्रिय बंदरों को पकडऩे का अभियान चला रही है। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाल के समय में हरिद्वार व आसपास के इलाकों में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन समय-समय पर अभियान चला रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

