संदीप यादव
कोलकाता 26 मार्च (आरएनएस)। रामनवमी के दिन गार्डेनरीच संलग्न इलाके में भीषण अगलगी की घटना से हड़कंप मच गया। लाल बाजार पुलिस मुख्यालय के अनुसार अगलगी की उक्त घटना वेस्टपोर्ट थाना इलाके के 43, हाई रोड में दोपहर बाद लगभग 3.35 बजे घटी। पुलिस के अनुसार अचानक ही स्टेशनरी लदी एक कंटेनर में आग लग गई। गार्डेनरीच के एस्बेस्टस मोड़ के पास, एफसीआई गोदाम से सटे एक वाहन पार्किंग स्थल में स्टेशनरी लदे एक कंटेनर में आग भीषण देखते ही देखते भीषण हो गई और लोगों में दहशत फैल गई कि आग कहीं पूरे इलाके को अपनी चपेट में नहीं ले ले। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां आग लगी वहीं तेल लदी कई गाडिय़ां खड़ी थी और यहीं लोगों के आतंक का कारण बना। लाल बाजार पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार उक्त खबर के लिखे जाने तक दमकल की 10 गाडिय़ां आग बुझाने में लगी हुई थी।
बहरहाल स्थानीय लोगों ने बताया कि, आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही सबसे पहले दमकल की 10 गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी इस समय आग बुझाने में जुटे हुए हैं। कोलकाता वेस्ट पोर्ट पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी, कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 80 के कई नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। कोलकाता पुलिस का कहना है कि,आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग की चपेट में आकर कई वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

