रायपुर 26 March, (Rns) । क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल 2026 के दूसरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी मेजबानी का मौका मिला है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, शहर में 10 और 13 मई को दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मैच 10 मई 2026 को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला 13 मई को Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा।
Board of Control for Cricket in India द्वारा जारी इस शेड्यूल के बाद रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। RCB, MI और KKR जैसी लोकप्रिय टीमों के स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद मिलेगा।
रायपुर में आईपीएल मैचों का आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए उत्सव जैसा होगा, बल्कि इससे शहर की पहचान और खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाई मिलेगी।

