मुजफ्फरपुर ,26 मार्च,(आरएनएस)। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो होनहार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक रोड के पास की है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा मोतीझील फ्लाईओवर के समीप आधी रात के बाद हुआ। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

