सोनपुर/दिघवारा 26 March, (Rns) । कई प्रखंडों—सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, पार्सा—के 26 मौजों में जमीन रजिस्ट्री रोक की खबर से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई थी। इससे निपटने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह से मुलाक़ात कर मुद्दा उठाया। श्री सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के समक्ष मामला रखा; श्री रूडी ने जिलाधिकारी से बात कर स्थिति स्पष्ट की। जिलाधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्री पर रोक का कोई सरकारी आदेश नहीं है, काम पूर्ववत चल रहा है और यह सूचना निराधार है। इसके बाद श्री सिंह के प्रतिनिधि ने सोनपुर अनुमंडल के विभागीय अधिकारी से भी संपर्क किया, जिन्होंने भी इसे अफवाह करार देते हुए लोगों से भ्रम में न पड़ने की अपील की।
स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राकेश सिंह का अंग-वस्त्र से स्वागत किया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजीत सिंह, संतोष गिरी, गुड्डू गिरी, अमरजीत पंडित, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, अभिषेक आनंद, मंडल मंत्री राहुल सिंह, अमन तिवारी, संजय महतो, जीतेन्द्र गिरी, मनोज साह, सुमंत बाबा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

