बांदा ,26 मार्च,(आरएनएस)। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार दो ट्रेलरों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों गाडिय़ों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और वाहन के अंदर फंसे तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गई।
यह पूरा मामला महोबा-बांदा नेशनल हाईवे का है। जहां कबरई से बांदा जा रहे गिट्टी भरे ट्रक और महोबा जा रहे खाली ट्रक की बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि तुरंत आग लग गई और आग के कारण दोनों वाहनों के दरवाजे ऑटोलॉक हो गए। जिसके कारण दोनों ट्रक के चालक-परिचालक अंदर ही फंसे रह गए। इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

