० दक्षिणी उत्तरी छग में वर्षा होने की संभावना
रायपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। राजधानी में गत दिनों वर्षा होने के कारण उमसभरी गर्मी से लोग बेचैन है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि द्रोणिका के कारण उत्तरी छग और दक्षिण छग में वर्षा होगी।
बेमौसम वर्षा का असर यहां लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है वहीं ग्रीष्मकालीन धान पर इसका असर दिखाई दे रहा है। ग्रीष्म काल में खरबूत, तरबूज, ककड़ी जो कि नदी किनारे लगे हुए है इस समय खराब हो रहे है। लोग राजधानी में वर्षा के कारण मच्छरों के बढऩे से लोग परेशान है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर पर 76 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी ईरान और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम विहार से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उड़ीसा और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 28 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
आर शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

