० आयकर विक्रय कर सलाहकार साल भर का बना रहे लेखा जोखा
० जिला कोषालयों में करोड़ों के बिल भुगतान के लिए हुए जमा
रायपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। राजधानी में आज शासकीय अवकाश होने के बावजूद जीएसटी कार्यालय, आयकर विभाग तथा पंजीयन विभाग खुला रहा। लोगों ने जमकर रजिस्ट्री करवाई तथा अपना आयकर भरा है। आयकर रिटर्न भरने के लिए इस समय सीए तथा आयकर विक्रय कर सलाह के पास बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं डाकघर में आयकर से छूट प्राप्त करने के लिए इंदिरा विकास पत्र सहित अन्य स्क्रीम की भी बांड्स बिक रहे है।
राजधानी में अंतिम वित्तिय वर्ष होने के कारण नगर पालिक के सभी जोन कार्यालय खुले रहे। यहां पर सरकार द्वारा राजस्व का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्यालय खोले गये है। इस समय प्रापर्टी टैक्स को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। राज्य में इस समय कामॢसयल टैक्स भी कई मकान में लगाया गया है जिसके कारण लोग परेशान है 31 मार्च मंगलवार तक जमा किया जा सकेगा। राज्य में महानिरीक्षक भूमि पंजीयन कार्यालय में जमीन की नई दरें लागू की गई है जिसके अनुसार लोग नई गाइड लाइन के अनुसार अपनी रजिस्ट्री करा रहे है सरकार को इससे करोड़ों रुपये के राजस्व मिलने के आसार है। राज्य में इस समय जीएसटी कार्यालय में भी अंतिम वित्तीय माह होने के कारण लोग अपना अपना जीएसटी पटा रहे है। जिसके कारण आज इन कार्यालयों में भारी भीड़ रही।
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि ३१ मार्च है इसलिए सभी व्यापारी उद्योगपति अपने अपने क्लाइंट के साथ बैठकर आय व्यय लेखा बना रहे है। राज्य में इस समय शासकीय विभागों में अंतिम वित्तीय वर्ष होने के कारण बिल जमा किये जा रहे है। वहीं कार्यालय में काम चल रहा है।
आर शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

