सुकमा डीआरजी टीम ने किया आपरेशन।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर/सुकमा 29 मार्च (आरएनएस) सुकमा जिले के थाना पोलमपल्ली इलाके में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली को ढेर कर दिया गया। एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि थाना पोलमपल्ली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर जिला सुकमा डीआरजी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सर्च अभियान के दौरान आज सुबह सुकमा डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। मुठभेड़ स्थल का सर्च करने पर एक पुरुष माओवादी का शव हथियार सहित बरामद हुआ हैं।
आईजी बस्तर सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अपने अंतिम चरण में है तथा इसे अपनाने के लिए उनके पास बहुत सीमित समय शेष है। उन्होंने अपील की कि माओवादी कैडर इस अवसर का समझदारी से लाभ उठाएं, हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें ।
मुठभेड़ में पीपीसीएम मूचाकी कैलाश मारा गया। वह पूलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा का रहने वाला थ। उस पर 5 लाख रुपए का ईनाम था। वह नागरिक हत्याएँ, हमले, IED ब्लास्ट की साजिश में वांटेड।

