तमिलनाडु 01 April, (rns) /- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा पर राज्य में हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने इस साजिश को विफल कर दिया है, जो उत्तर प्रदेश और मणिपुर में देखी गई हिंसा के समान थी। यह आरोप उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तिरुचिरापल्ली में एक द्रमुक रैली को संबोधित करते हुए लगाए।
स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में जातिगत दंगे, सांप्रदायिक हिंसा या भीड़ हिंसा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियां भाजपा शासित राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और मणिपुर में देखी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तमिलनाडु में ऐसी स्थिति पैदा करने की योजना बनाई थी, जिसे उनकी पार्टी ने नाकाम कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखी है। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि सत्ता में लौटने पर उन्हें अपनी पसंद के घरेलू उपकरण खरीदने के लिए आठ हजार रुपये का कूपन दिया जाएगा। महिलाओं के लिए मासिक सहायता दोगुनी कर दो हजार रुपये प्रति माह की जाएगी। कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा सहायता एक हजार रुपये से बढ़ाकर पंद्रह सौ रुपये प्रति माह की जाएगी

