नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव के रण में उतरे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। परवूर में एनडीए उम्मीदवार वत्सला प्रसन्ना कुमारी के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि आज गॉड्स ओन कंट्री यानी ईश्वर की अपनी भूमि कहे जाने वाले केरल में खुद भगवान भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। उन्होंने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूडीएफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को भ्रष्टाचार के यार बताया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह जुडास ने चांदी के कुछ सिक्कों के लिए ईसा मसीह को धोखा दिया था, ठीक उसी तरह सत्ताधारी एलडीएफ ने सोने के लिए भगवान अयप्पा के साथ छल किया है। रक्षा मंत्री ने सबरीमाला के कथित सोने की चोरी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई और आस्था को लूटने वालों को बचाया जा रहा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

