जालना,01 अपै्रल (आरएनएस)। महाराष्ट्र के जालना जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के समृद्धि राजमार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप से ट्र्क टकरा गया, जिससे 7 महिलाओं की मौत हो गई। हादसा कंडावची शिवरा इलाके में हुआ है। हादसे में घायल 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक चालक फरार है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बदनपुर तालुका के केलीगावां और खडग़ांव इलाकों के 15 मजदूर एबी एंटरप्राइजेज के लिए रोजाना समृद्धि राजमार्ग की सफाई करने जाते हैं। बुधवार को काम के बाद सभी मजदूर महिंद्रा पिकअप से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिंद्रा पिकअप को टक्कर मार दी। मौके पर ही 7 महिला मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक मजदूर केलीगावां और खडग़ांव इलाकों के ही रहने वाले हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

