सरगुजा, 07 अप्रैल (आरएनएस)। सरगुजा जिले में बाइक से घर लौट रहे दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधला गांव की है जहां बीती रात करीब 11 बजे दंपति किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव अंधला लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग काफी सहमे हुए हैं।फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

