रुद्रपुर,07 अपै्रल (आरएनएस)। रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने रम्पुरा चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी व अपने बेटे की सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 28 नवंबर को बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले दंपत्ति ने प्रियंका के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान पीडि़ता के परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से चले गए। पीडि़ता ने बताया कि बाद में जब उसके माइके से परिजन वहां आए, तो उनके साथ भी दंपति ने अपनी साली के साथ मिलकर दुर्व्यवहार और मारपीट की। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पीडि़ता का आरोप है कि आए दिन वे लोग उसे रास्ते में रोककर परेशान करते हैं। कहा उसका पति पेशे से ड्राइवर है और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है। जिस वजह से वह अपने छोटे बेटे के साथ घर पर अकेली रहती है। ऐसी स्थिति में उसे अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा का भय बना हुआ है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

