रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। साबरी गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पचास से अधिक शिकायतें मिली। इनमें से बीस का समाधान मौके पर किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने बताया कि शिविर में पानी, शौचालय, राशन कार्ड, नालों की सफाई, मच्छरों के प्रकोप और प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त न मिलने आजदि की शिकायतें मिली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

